बंजारा समाज का रायगढ़ जशपुर परिक्षेत्र कार्यकारिणी गठित किया गया
जशपुर जिला पत्थलगांव के समीप बटूराबहार में जिप पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरगोविंद अग्रवाल की उपस्थिति में बंजारा समाज का रायगढ़ जशपुर परिक्षेत्र कार्यकारिणी गठित किया गया।
जिसमे सर्वसम्मति से बटुरा बहार निवासी शेखर नायक को अध्यक्ष एवं सचिव महेंद्र बंजारा कोतबा, कोषाध्यक्ष त्रिनाथ बंजारा केसला,सह सचिव राधे बंजारा फुलेता, मंदिर समिति अध्यक्ष दिनेश बंजारा इंजको, व्यवस्थापक तिलडेगा साखू बंजारा,संचालक दिन बंजारा,वृंदावन बंजारा कोडासिया,सोशल मीडिया प्रभारी मोती बंजारा बिच्छीकानी, मीडिया प्रभारी कोतबा सजन बंजारा नियुक्त किये गए।
युवा प्रकोष्ठ नरेंद्र बंजारा कोतबा उपाध्यक्ष भुनेश्वर बंजारा मीडिया प्रभारी शशिकांत बंजर कोडासिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी राजेश बंजारा कोतबा को समर्थन दिया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती आरती सिंह द्वारा सभी नवनियुक्त सदस्यों को नियुक्ति व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।इस मौके पर श्रीमती आरती सिंह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुवे कहा कि हर्ष का विषय है कि यह समाज सँगतहुत हो रहा है समाज का संगठित होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि बुजुर्गो का अनुभव एवं युवाओ का जोश जिस समाज मे रहेगा वह समाज निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा, आपका समाज के संगठित हो रहा है उससे अन्य समाज को भी प्रेरणा लेने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि सभी समाज के विकास हेतु नशा खोरी ,,बालिका शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
समाज द्वारा किलकिला परिसर में निर्मित किये गए मंदिर आपके समाज के साथ साथ क्षेत्र वासियो के लिए आध्यात्मिक दृष्टि से मिल का पत्थर साबित होगा। नवनियुक्त अध्यक्ष शेखर नायक ने श्रीमती आरती सिंह का बंजारा समाज की ओर से आभार व्यक्त करते हुवे बताया कि उनके एक निवेदन उन्होंने अपना अमूल्य समय हमारे समाज को दिया इस हेतु समाज उनका कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व मे बंजारा समाज के लगभग आठ करोड़ की संख्या विधमान है , इस दौरान अध्यक्ष शेखर ने श्रीमती सिंह से निवेदन किया कि बंजारा समाज के उत्थान हेतु इसी तरह सदैव तत्पर रहे, शेखर ने अतिथि श्रीमती आरती सिंह से प्रसिद्ध किलकिला मंदिर परिसर में सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम हेतु भविष्य में समाज के लिए सामुदायिक भवन उपलब्ध कराने का निवेदन किया।उनकी मांग पर श्रीमती सिंह ने समाज के लोगो को आश्वस्त किया वे समाज के हित मे सदैव उपलब्ध रहेंगी उन्होंने कहा कि वे अपने बाबूजी श्री रामपुकार सिंह से चर्चा कर हर सम्भव मदद का भरोषा दिया।
हरगोविंद अग्रवाल ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुवे कहा कि रायगढ़ जशपुर परिक्षेत्र के बंजरा समाज का कार्यकारिणी गठित होने से यह समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा, समाज के संगठित होने से समाज के कई विभूति निखर कर समाज व देश हित मे आगे आएंगे। उन्होंने समाज के लोगो से भविष्य मे विभिन्न क्षेत्रों मे सेवा प्रदान करने पर बल दिया ।