बागबाहरा : आगामी होली पर्व एंव जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण ... - CG Sandesh

बागबाहरा : आगामी होली पर्व एंव जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कोमाखान थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

आगामी होली त्योहार और जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोमाखान थाना प्रशासन ने,थाना प्राभारी सिध्देश्वर प्रताप सिंह एंव ASI रनसाय मिरी के नेतृत्व में थाना परिससर में शांति समिति की बैठक आहूत की गई ,कोमाखान थाना प्रभारी सिध्देश्वर प्रतापसिंह ने कोमाखान एंव क्षेत्र वासियो से जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने और क्षेत्र में शांति व्यस्था बनाये रखने की अपील की ,शांति समिति की बैठक में प्रिंट मीडिया ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी सहित कोमाखान के वरिष्ठ नागरिक धर्मेंद्र ठाकुर ,प्रदीप यादव,उमेश साहू,गोलू जैन ,खेमदास मानिकपुरी,देवानन्द वेदव्यास आशीष राव वाकड़े,कादिर हुसैन,अब्दुल ज़लील खान,अब्दुल अनीस खान सहित कोमाखान थाना के समस्त स्टाप शांति समिति के बैठक में उपस्थित रहकर शासन के गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने की बात कही।


अन्य सम्बंधित खबरें