समाज सेवी जितेश जायसवाल ने किया गर्भवती महिला के लिए रक्तदान
श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ में भर्ती गर्भवती महिला की संवदेनशील स्थिति में समाजसेवी जितेश जायसवाल ने बिना देर किए......अस्पताल में अपनी रक्तवीर की ज़िम्मेदारी का निस्वार्थ निर्वहन किया जो कि उनका यह 6वां रक्तदान रहा।
सामाजिक कार्यकर्ता जितेश जायसवाल छत्तीसगढ़ के हर शहर में जरुरतमंदों को ब्लड मुहैया कराने को हमेशा तत्पर रहते है रक्तदान के क्षेत्र में भी जनजागरूकता के लिये प्रयाश करते आ रहे है व युवाओं को जागरूक कर रक्तदान के क्षेत्र में आगे ले रहे है ब्लड की कमी से जूझ रहे मरीजो को ब्लड उपलब्ध कराने में अपनी अहम सक्रियता बनाए रखा है।
अन्य सम्बंधित खबरें