एसडीएम कार्यालय के सभागार में शांति समिति की बैठक....एसडीएम ... - CG Sandesh

एसडीएम कार्यालय के सभागार में शांति समिति की बैठक....एसडीएम ने घर पर होली मनाने की अपील की है

जशपुर जिले के बगीचा एसडीएम कार्यालय के सभागार में पटवारी,आरआई,तहसीलदार,पुलिस स्टाफ,नगर पंचायत सीएमओ,नगर पंचायत अध्यक्ष,जनपद उपाध्यक्ष,नागरिक व पत्रकारों की उपस्थिति में एसडीम ने शांति समिति की बैठक ली।जिसमें उन्होंने कोरोना नियमों के पालन के साथ समेत हर प्रशासकीय कार्य को चुस्त दुरुस्त रखने की बात कही।उन्होंने बताया कि वर्तमान समय मे जंगल मे आग लगने की समस्या है जिसके लिए पटवारियों को तत्काल सूचना देने का निर्देश उन्होंने दिया।लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की स्थिति पर नियंत्रण के लिये एसडीएम ने मास्क,सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने की बात कही।उन्होंने बताया कि एक संक्रमण से 30 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा सकती है इसपर संबंधित अधिकारी कर्मचारी ध्यान दें।अफवाह न फैलाएं

कोरोना के द्वितीय चरण को देखते हुए प्रशासन ने कर्मचारियों व अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिया है।उन्होंने विशेष परिस्थिति में मुख्यालय छोड़ने से पहले अनुमति लेने की बात कही है।एसडीएम ने घर पर होली मनाने की अपील की है।सार्वजनिक रुप से ग्रुप बनाकर न घूमें।वहीं जो मास्क नहीं लगा रहे हैं उनको प्रताड़ित न करें,समझाएं और जनजागरुकता लाने का प्रयास करें।किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने पर उन्होंने कार्यवाही की बात कही है।
जशपुर जिला सेफ नहीं है

कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं।वहीं 45 से ऊपर 60 से नीचे उम्र के लोग यदि अधिक बीमार हैं जो वैक्सीनेशन के लिए नहीं आ सकते उनके लिए पंचायत सचिव वाहन की व्यवस्था करेंगे।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब मास्क नहीं लगाने पर 500 का अर्थदंड सुनिश्चित किया गया है।पाठ क्षेत्र में लोग टीकाकरण को लेकर जागरूक नहीं हैं जिसके कारण वहां कोरोना टीकाकरण की संख्या बहुत कम है।गांव गांव तक लोगों को जागरुक कर टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की बात उन्होंने कही।


तहसीलदार दो दिन में देंगे अनुमति
किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम शादी ब्याह,अंतिम संस्कार में 50 व्यक्तियों की उपस्थिति होगी।जिसके लिए तहसीलदार से अनुमति लेनी होगी।2 दिन की अवधि में तहसीलदार नियम शर्तों के साथ कार्यक्रम की अनुमति देंगे।


उक्त बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ सीडी बाखला ने शांति पूर्ण तरीके से होली का त्यौहार मनाने की अपील की।वैश्विक महामारी को देखते हुए उन्होंने बचो और बचाओ का सूत्र दिया और इसका गंभीरता से पालन करने की बात उन्होंने कही।एसडीएम  ज्योति बबली कुजूर ने कहा कि नशे से दूर रहें और शान्तिपूर्वक होली का त्यौहार मनाएं।
शांति समिति की बैठक में एसडीम ज्योति बी कुजूर,तहसीलदार टीडी मरकाम,उदय राज सिंह,रोशनी तिर्की, उमा राज,सीएमओ नीलेश केरकेट्टा,नपं अध्यक्ष डॉ सीडी बाखला,जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जैन, एएसआई आभास मिंज,कांसाबेल थाना प्रभारी टीआर सारथी,प्रआ मिथलेश यादव समेत स्थानीय नागरिक,कर्मचारी,पटवारी, आरआई व पत्रकार उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें