ग्राम पंचायत बम्हनपुरी भ्रष्टाचार का अंबाला... सरपंच को पता ... - CG Sandesh

ग्राम पंचायत बम्हनपुरी भ्रष्टाचार का अंबाला... सरपंच को पता नहीं कि कौन है उसके पंचायत का सचिव....

पंचायतों को विकास कार्यो के लिए सरकार लाखों रूपए देती है, लेकिन पंचायत के नुमाइंदे गांव के विकास की गति को रोकने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते। ऐसा ही मामला बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ विकासखण्ड में देखने को मिला जहां 14 वे वित्त और 15वे के राशि का जमकर मनमानी से दुरुपयोग कर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार कर पलीता लगाने में लगे हुए हैं।आपको बता दें कि ग्राम पंचायत बम्हनपुरी में कई फर्जी बिल जैसे शासकीय भवन में रंगाई पुताई व स्वागत द्वार रंगाई पुताई तथा बिजली मरम्मत कार्य हेतु भुगतान गली मरम्मत के लिए भुगतान शासकीय भवन व स्वागत गेट कार्य हेतु लाखों रुपए का भ्रष्टाचारी कर सीधा अपना जेब भरने में लगे हुए हैं जब हमारे पत्रकार टीम इस मामले को गंभीरता से जानने के लिए ग्राम पंचायत बम्हनपुरी गए तब फर्जी बिल का खुलासा हुआ जब इस संदर्भ में जानकारी के लिए गांव ग्रामवासी से संपर्क किए तब गांव वालों ने बताया कि उक्त कार्य हमारे ग्राम पंचायत में नहीं हुआ है इसके बाद अधिक जानकारी हेतु सरपंच पति कृष्णदयाल साहू जो कि सेनावृत्ति शिक्षक है, 

तो उन्होंने बातें को घुमा कर साफ-साफ बोल दिया की हम उक्त कार्यों के लिए पैसों का आहरण कर चुके हैं लेकिन कार्य मजदूर नहीं होने के कारण नहीं कराए हैं, तथा मेरे पंचायत में मैं जिसको चाहूं वो सचिव रख सकता हूँ, वर्तमान में जो सचिव है नेहा सोनवानी वो सिर्फ फार्मूला है मेरे पंचायत का सचिव हेमंत साहू है, जबकि आपको बता दे हेमंत साहू को खम्हरिया पंचायत का सचिव जनपद CEO आदेश कर चुके बाद भी अपने आप को अमोदी व बम्हनपुरी कहकर बोले कि मेरे पंचायत में दखल अंदाजी न करें...जब हमने वास्तविक रुप से जानने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिलाईगढ़ गायकवाड जी को दूरभाष के जरिए जानकारी चाहा तो उन्होंने साफ-साफ कहा की ग्राम पंचायत बम्हनपुरी का सचिव नेहा सोनवानी है..अब देखते हैं कि उक्त सभी फर्जी बिल का कार्य पर जनपद पंचायत कार्यपालन अधिकारी व शासन क्या कार्यवाही करती करेगी....

परन्तु हमारी टीम इस भ्रस्ट सरपंच का और बड़ा बड़ा खुलासा जल्द ही करेगा..


अन्य सम्बंधित खबरें