महासमुंद : 25 लीटर महुआ शराब जप्त.
महासमुंद जिले में अवैध शराब के 6 मामले 27 मार्च को दर्ज किये गए जिसमे कुल 24.5 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है.
जिसमे बसना पुलिस ने आरोपी शनिराम मुण्डा पिता दसउु राम मुण्डा उम्र 36 साल साकिन पसेरलेवा चौंकी भंवरपुर के कब्जे से एक सफेद थैला के अंदर रखे पांच लीटर वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरी हांथ भट्ठी से बनी महुआ शराब करीब 02 लीटर कीमती 400 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य् धारा 34ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.
सांकरा पुलिस ने ग्राम नारायणपुर आरोपी के घर के सामने शराब रेड कार्यवाही किया जहाँ आरोपी क्षेत्र यादव पिता भगबतीया यादव उम्र 58 साल सा0 नारायणपुर के कब्जे से एक 05 लीटर वाली सफेद रंग की जरकीन मे करीब 03 लीटर महुआ शराब किमती 300 रुपया को किया, तथा ग्राम बरनईदादर का आरोपी के घर के सामने शराब रेड कार्यवाही किया तो आरोपी जयराम सिदार पिता परमानंद सिदार उम्र 55 साल साकिन बरनईदादर के कब्जे से एक 05 लीटर वाली पीले रंग की जरकीन मे करीब 4½ लीटर महुआ शराब किमती 450 रुपया ब्रिकी जप्त कर आरोपी का कृत्य् धारा 34(1) क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.
थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम चिरको का समेलाल पटेल चिरको पडाव बिजली आफिस सब स्टेशन के पास शराब रेड कार्यवाही किया तो आरोपी समेलाल पटेल पिता मुखीराम पटेल उम्र 48 साल साकिन चिरको के कब्जे से एक ग्रे रंग का पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में 03 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम कन्हारपुरी का आरोपी कामता प्रसाद सोनवानी पिता बिश्राम सोनवानी उम्र 33 वर्ष साकिन कन्हारपुरी थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से 5-5 लीटर वाली 3 पीला रंग की प्लास्टिक जरीकेन में एक में 5 लीटर , दुसरे में 4 लीटर, तीसरे में 3 लीटर कुल 12 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब भरी हुई जुमला 12000MLकिमती 1200/-रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आब0एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
थाना तेन्दुकोना ग्राम घोघरा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये आरोपी सुरेश ठाकुर पिता महेश ठाकुर उम्र 34 साल साकिन घोघरा थाना तेन्दुकोना जिला महासमुंद के द्वारा लोगों को शराब पीने की सुविधा मुहैया कराते हुये मिला. मौके पर आरोपी के पास से एक देशी प्लेन शराब 180ml वाली शीशी में 90ml शराब भरी हुई कीमती 40 रूपये एवं 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आब.एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.