बागबाहरा : सट्टा पट्टी लिखने वाले पर कार्यवाही. - CG Sandesh

बागबाहरा : सट्टा पट्टी लिखने वाले पर कार्यवाही.

बागबाहरा पुलिस को 27 मार्च 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि दोना पत्तल की दुकान मेन रोड किनारे NH353 बागबाहरा में मो0 युनूस खान अंको पर रूपये पैसों का दाव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है.

जिसपर पुलिस की टीम दोना पत्तल की दुकान मेन रोड किनारे NH353 बागबाहरा के पास जाकर रेड कार्यवाही किये. जहाँ सट्टा पट्टी लिख रहे मो0 युनूस खान पिता रफीक खान उम्र 32 साकिन वार्ड नं 04 थानापारा बागबाहरा, थाना बागबाहरा, जिला महासमुंद के कब्जे से 01. एक नग सट्टा पट्टी जिस पर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसों का दांव लगा है 2. सट्टा पट्टी लिखने का एक नग डाट पेन, 03. नगदी रकम दांव पर लगे रकम 2450 / रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें