जशपुर विधायक विनय भगत के प्रभार विधानसभा धोलाई में विशाल जनसमूह को सम्बोधन करने पहुंचे तेजस्वी यादव और रामेश्वर उरांव.... मोदी सरकार पर जमकर बरसे दिग्गज
असम विधानसभा चुनाव! आज जशपुर विधायक विनय भगत के प्रभार विधानसभा असम के धोलाई विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलख्या माला के समर्थन में विशाल जनसभा में जशपुर विधायक जमकर दहाड़े.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रचार प्रसार करने पहुंचे झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं झारखंड राज्य के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव जी, आरजेडी नेता बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी उपस्थित रहे। साथ में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देवी जी, झारखंड से महिला विधायक दीपिका पांडे सिंह जी इत्यादि उपस्थित रहे.
डॉक्टर रामेश्वर उरांव और युवा नेता तेजस्वी यादव ने विधायक विनय भगत की तारीफ करते हुए कहा आपकी मेहनत व्यर्थ नही जाएगी ये 40 हजार की जनसमूह भाजपा को बुरी तरह पछाड़ने को पूरी तरह तैयार है.
अन्य सम्बंधित खबरें