अवैध शराब के नेटवर्क पर प्रशासन का कब गिरेगा गाज?ढाबो व कोचियों तक ब्रांडेड शराब पहुँचा रहे कर्मचारी..!
अवैध शराब को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस सख्त रवैया अपनाते दिख रही रायगढ़ जिले में लगातार आबकारी विभाग और पुलिस विभाग अवैध शराब को लेकर धुआंधार कारवाही कर रही है वही एक ओर घरघोड़ा में सरकारी शराब दुकान के कर्मचारियों की मिलीभगत से ढाबा और कोचियों का अवैध शराब का काला धंधा जोरो से फल-फूल रहे है। घरघोड़ा क्षेत्र के मेन रोड की सड़कों में चल रहे कुछ ढाबा में हर ब्रांड आसानी से उपलब्ध है, इनकी बेखौफ बेचने के अंदाज़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से प्रशासन के कुछ नुमाइंदों के साथ मिलीभगत की ओर इशारा करती है।
सरकारी मदिरा दुकान खुलने के समय से पहले ही कोचियो के पास लंबी कतारे लगी रहती है कुछ शराबियों का कहना है की शासकीय दुकान के संचालको की मिलीभगत से यहाँ पूरा खेल खेला जा रहा है , जिसका सबूत पिछले दिनों शासकीय भट्टी के दो कर्मचारी पर शराब के अवैध परिवहन से मिलता है विभाग द्वारा इन पर किसी प्रकार का कोई नियंत्रण नहीं है विभाग के आंखे मूंद लेने से कोचिये और ढाबा वाले बेख़ौफ़ अपने कारोबार को अंजाम दे रहे है ।