मुख्यमार्ग के किनारे अवैध गाड़ी एंट्री पॉइंट बना कर की जा रही... - CG Sandesh

मुख्यमार्ग के किनारे अवैध गाड़ी एंट्री पॉइंट बना कर की जा रही अवैध वसूली...!

रायगढ़/छाल एसईसीएल की लात खुली खदान के फेज तीन से कोल ट्रांसपोर्ट और एसईसीएल प्रबंधन के आपसी तालमेल के चलते खदान से कोयला लोड लेकर अपना ट्रेलर पहले निकालने की जुगत में अब खदान में एंट्री के लिए दो समानांतर रोड बन चुकी है,जिसमे से एक रोड तो एसईसीएल प्रबंधन द्वारा खदान को जाने के लिए अधिकृत रोड है,तो वही दूसरी रोड इस खदान के प्रभावशाली ट्रांसपोर्टरो का एक समूह अपने कर्मचारियों के माध्यम से बनवा कर अपनी इस अवैध रोड से गाड़ियों को घुसाने का वह मार्ग है,जिसमे प्रति गाड़ी 50 से 100 रु प्रति गाड़ी की एंट्री फीस वसूल कर लाइन में लगी गाड़ियों से पहले खदान में प्रवेश दिलाया जाता है,

आपको बता दे की छाल खुली खदान में धूल चौक के पास एसईसीएल द्वारा खदान में गाड़ी एंट्री के लिए जो रास्ता बनाया गया है जिससे सभी गाड़ी कतार बनाकर खदान के अंदर प्रवेश करते है जिसे खदान की दूरी लगभग 3 कि.मी. पड़ती है और समय की काफी लगता है वही दूरी एवं समय को कम करने और गाड़ियों में जल्दी कोयला लोड करने के लिए लोकल ट्रांसपोर्टरो व उनके लड़को द्वारा धूल चौक के पास पत्ता गोदाम के सामने से बाय पास अस्थाई पॉइंट बनाया गया है जिससे दादागिरी पूर्ण तरीके से जल्दी खदान में एंट्री कराने के नाम पर वाहनो से 50-100 रुपयों की अवैध वसूली की जाती है।

जिससे वहां से गाड़ियों की एंट्री होने से समय और दूरी का भी बचत होता है,इस लालच में ही प्रतिदिन इस अवैध रास्ते से 150 से 200 ट्रेलरो का प्रवेश कराया जाता है,अब यहाँ यह तो साफ है,कि प्रति माह लाखों रुपए की अवैध कमाई का यह रास्ता को सभी सक्षम अधिकारीयो देखने के बाद भी नजरे घुमाने को मजबूर है,लेकिन यह अवैध रास्ता उन कोल ट्रांसपोर्टरों के हितों को नुकसान पहुँचा रहा है,जो ईमानदारी पूर्वक वैध रास्ते से ही कोयला लोड करते है!

आखिर इस अवैध वसूली पर एसईसीएल प्रबंधन क्यो है मौन..!

छाल खुली खदान में धूल चौक में मुख्यमार्ग के किनारे अवैध गाड़ी एंट्री पॉइंट बनाया गया है जंहा गाड़ियों की खुलेआम दादागिरी से एंट्री होती है जिसे जिम्मेदार अधिकारी देखकर भी अनदेखा कर रहे है। क्या इस अवैध एंट्री का कुछ हिस्सा इनका भी तो नही….? जिसके लिए वे दिखावे के लिए कुछ दूर तक जमीन को खोद दिए है जिससे लोगो को लगे कि रास्ता बंद है पर इन्ही खोदे गए गड्ढो में सुबह मिट्टी डालकर दुबारा रास्ता को खदान में वाहन घुसाने के लिए फिर से खोल दिया जाता है।

क्या कहते हैं पीपी कर्मकार (प्रभारी क्षेत्रीय उप प्रबंधक) :-

प्रबंधन द्वारा कई दफा इस अवैध मार्ग को मशीन लेजाकर बंद करवाया गया है साथ ही छाल थाना में इस अवैध मार्ग को बंद करवाने के लिये लिखित व कई दफा मौखिक सूचना दिया गया है लेकिन यह अवैध मार्ग आजतक बंद नही किया जा सका।


अन्य सम्बंधित खबरें