टेंट घोटाले पर क्यों खामोश हैं रायगढ़ वन मंडल के डीएफओ.. - CG Sandesh

टेंट घोटाले पर क्यों खामोश हैं रायगढ़ वन मंडल के डीएफओ..

रायगढ़- विजयपुर वन प्रबंधन समिति सहित रायगढ़ वन मंडल के अन्य वन प्रबंधन समितियों में लाखों रुपए टेंट खरीदी के नाम पर आहरित कर लिए जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन मौके पर सामान नहीं दिख रहा है। बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी होने के बावजूद अब तक डीएफओ की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई यहां तक की जब मीडिया की ओर से उनसे मिलकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपनी व्यस्तता बता दी। जाहिर है जब रेवड़ी बंटती है तो कोई व्यक्ति अकेला ही उसका स्वाद नहीं चखता है। बहरहाल इस बात की अभी भी प्रतीक्षा है कि क्या वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रायगढ़ वन मंडल में हो रहे भ्रष्टाचार के मामले में कार्यवाही करना चाहते हैं या भ्रष्टाचार के लिए उनकी मूक सहमति है।

रेंजर को जानकारी नहीं..

टेंट खरीदी के संबंध में जब रायगढ़ वन परिक्षेत्र के वन परिक्षेत्र अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अभी इस पद पर नया आया हूं इसलिए मुझे इस भ्रष्टाचार की कोई जानकारी नहीं लेकिन आपसे जानकारी मिलने के बाद अब मैं इसकी जांच करूंगा।

मीडिया से साहब बना रहे दूरी..!

घोटालेबाजों में ठेकेदार से लेकर अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी तक शामिल होने की बात सामने आ रही है। रायगढ़ वन मंडल के पुराने डीएफओ भी यहां से जा चुके हैं अलबत्ता नए डीएफओ ने वन मंडल की कमान संभाल ली है। बताया जा रहा है कि जानकारी डीएफओ को भी ऐसे तमाम काले कारनामों की है लेकिन वह मीडिया से दूरी बनाकर यह समझ बैठे हैं की वन मंडल के अंतर्गत होने वाले भ्रष्टाचार किसी को दिखाई नहीं दे रहे होंगे। मार्च में अधिकारियों को चेक काटने की व्यस्तता रहती है शायद यही व्यस्तता डीएफओ को घेरे हुए है , इसलिए हो सकता है कि भ्रष्टाचार देख कर भी अपनी आंखें बंद होने का दिखावा कर रहे होंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें