जशपुर जिला कुनकुरी ब्लॉक थाना नारायणपुर में होली त्योहार के ... - CG Sandesh

जशपुर जिला कुनकुरी ब्लॉक थाना नारायणपुर में होली त्योहार के मद्देनजर शांति समिति का हुआ बैठक।

साहीडाँड़- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका दहन एवं होली मनाना है लेकिन इस वर्ष पूर्व वर्षों की भांति कोरोना संक्रमण के कारण एहतियात बरतकर मनाना है।इसी तारतम्य में नारायणपुर थाना के प्रभारी जयनंदन मार्बल ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के सक्रिय सदस्यों को बुलाकर शांति समिति का बैठक का आयोजित किया गया।

थाना प्रभारी मार्बल ने उपस्थित समिति सदस्यों को अपने संबोधन में कहा आपने अपने ग्रामों में कोरोना संक्रमण के सभी नियमों को पालन करते हुए होलिका दहन एवं होली खेलने के लिए लोगों को प्रेरित करें।मार्बल ने कहा कोरोना महामारी से बचने एवं सावधानी बरतने के लिए मास्क लगाने, दो गज की दूरी रखने,भीड़ भाड़ जगहों पर जाने लोगो को प्रेरित करने के लिए सलाह दिए। क्षेत्र में लोगों को नशा से दूर रहने हेतु सलाह देने के लिए कहा गया।उक्त बैठक में संजय कुमार बंग उपसरपंच नारायणपुर,सूरज नायक उपरपंच साहीडाँड़,पवन नायक उपसरपंच मटासी,शंकर यादव उपसरपंच बरडाँड़,उमाशंकर खत्री अधिवक्ता,हेमन्त यादव,हिरेश्वर नायक,राहुल बंग,परेश दास,मुंशी द्वारिका प्रसाद पांडे,रक्षक आनंदमशी सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें