कांसाबेल ब्लाक थाना परिसर में होली पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने शांति समिति की बैठक की गई
जशपुर जिला कांसाबेल ब्लाक थाना परिसर में होली पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। इस अवसर पर मुख्य दंडाधिकारी उमा राज,देवनारायण यादव,कांसाबेल,थाना प्रभारी टेकराम सारथी नेबताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए होली पर्व मनाने के लिए सरकार की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है।
इस अवसर होली मिलन समारोह नही करने की सख्त हिदायत दी गई है। होली में हुड़दंग एवं उत्पात मचाने वाले की पहचान कर सख्त कार्रवाई किया जाएगा। असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख कर गलत हरकत करने पर सख्त कार्रवाई होगी।बैठक में शिक्षकश्री जे0आर0यादव,सालिक साय,आलोक सारथी,रमजान खान,गणेश जैन,महमूद खान ,त्रिलोक अग्रवाल जी , प्रेस क्लब से प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष थवाईत, कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, राजेश गुप्ता, लट्टू शर्मा, बेजू गोयल,आदि कई लोग शामिल हुए।