राशिफल 28 मार्च 2021 : देख‍िए क‍िस्‍मत आज होली के द‍िन आपको ... - CG Sandesh

राशिफल 28 मार्च 2021 : देख‍िए क‍िस्‍मत आज होली के द‍िन आपको कौन सा तोहफा देगी?

मेष:आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करे। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। अन्‍यथा र‍िश्‍तों में केवल दूर‍ियां बढ़ेंगी।

वृषभ:आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। क‍िसी नए र‍िश्‍ते में बंधने के ल‍िए अभी समय सही नहीं है।

मिथुन:नए कार्यों में संलग्नता से लाभ प्राप्त होगा। आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। क‍िसी पुराने म‍ित्र से मुलाकात होने का योग है।

कर्क:नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। यह नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है। व्‍यापार संबंधी कोई सुखद समाचार म‍िलेगा।

सिंह:नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो आज नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें।

कन्या:आज का पूरा दिन आध्यात्मिक व पारंपर‍िक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा, अवश्य सम्मिलित हों।

तुला:आज आपको सामाजिक जीवन की जरूरत है। अपने पारिवारिक जीवन और व्‍यावसाय‍िक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें। क‍िसी म‍ित्र से हुई मुलाकात आज का द‍िन सुखद बना देगी।

वृश्चिक:कार्यक्षेत्र में फालतू की बातों में न उलझें, गप्पे मारने से बचें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। ध्‍यान रखें क‍ि अपनों का साथ ज‍िंदगी में बहुत जरूरी होता है। इसल‍िए उनकी कुछ बातों को अवॉयड ही कर दें।

धनु: आज आपको साक्षात्कार या सौदों के दौरान अपने स्वभाव में नम्रता रखनी होगी। विद्यार्थियों को आज सफलता के अवसर मिलेंगे। न‍िवेश संबंधी कारोबार में आज आपका समय थोड़ा मध्‍यम रह सकता है।

मकर: व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। हनुमानजी की पूजा-अर्चना करने से बिगड़ते काम बनेंगे। शाम को लोगों से म‍िलने से मन अच्‍छा रहेगा।

कुंभ: करियर में प्रगति के संबंध में दिन मध्यम रहेगा। प्रेम संबंधों में उन्नति के आसार हैं। वाहन ध्यान से चलाएं। क‍िसी नए संबंध में बंधने का भी योग बन रहा है।

मीन: कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। आपने पिछले समय में जो महत्वपूर्ण फैसला लिया हैं, उसके परिणाम के लिए आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से मन प्रसन्‍न रहेगा।



अन्य सम्बंधित खबरें