प्रधान आरक्षक शराब पीकर पहुंचे थाना... जमकर  मचाया हंगामा...... - CG Sandesh

प्रधान आरक्षक शराब पीकर पहुंचे थाना... जमकर मचाया हंगामा...कर दिया गया निलंबित कर लाइन अटैच

जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक शराब पीकर थाना पहुंचे हुए थे. उसके बाद उन्होंने थाने में पदस्थ अन्य सहकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया था. होली के रंग में रंगे प्रधान आरक्षक ने शराब के नशे में थाने में जमकर हंगामा मचाया था. मामले की शिकायत मिलते ही एसपी ने प्रधान आरक्षक को निलंबित किया है. पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनीराम सोनवानी ने शनिवार रात थाने में जमकर हंगामा मचाया था. इसकी जानकारी जैसे थाना प्रभारी शीतल सिदार को मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत एसपी प्रशांत अग्रवाल से की, जिसके बाद प्रधान आरक्षक का मुलायजा कराया गया. मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक मनीराम सोनवानी को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें