बागबाहरा : गांव शहर हर जगह रही होली की धूम , बच्चे बुजुर्ग हुए रंगों से सराबोर
होली पर्व रंगों के साथ साथ भाईचारा और आपसी सौहाद्र का त्योहार है ,होली त्योहार हर जगह धमाचौखडी ,नागड़ा की थाप और फाग गीत से गांव गली में बच्चे युवा ,आपसी सौहाद्र के साथ मनाते है,लेकिन पिछले वर्ष भर से कोरोना संक्रमण ने तीज त्योहार सभी पर्व का रंग फीका कर दिया है ,लोग भीड़ वाली जगहों में एकत्र होने से बच रहे ,शासन की गाइडलाइन अनुसार शहरों में चौक चैराहो में होली खेलने पर पाबंदी है,पुलिस प्रशासन भी नागरिकों की सुरक्षा के लिए शहर गांव हर जगह गस्त लगा कर लोगो को जागरूक कर रही है ।
ग्रामीण इलाके में होली पर्व को उत्शाह पूर्वक मनाया जाता है ,ग्रामीण
क्षेत्रों में होली त्योहार के दीन बहुत सारी मान्यताएं रहती है जिसे लोग
विधि विधान और पूजा अर्चना कर मनाते है ,ग्रामीण क्षेत्रो में भी कोरोना
संक्रमण के चलते होली का रंग फीका रहा ,बच्चों ने गांव गली घूम घूम कर
रंगों से सराबोर होकर होली त्योहार का लुत्फ उठाये ।