जशपुर : हाथियों के दल ने एक बुजुर्ग को कुचल कर मौत के घाट उतारा
साहीडाँड़ - ग्राम पंचायत कालिया के जंगल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है , यहाँ हाथियों के दल ने एक बुजुर्ग को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया है, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। बताया जा रहा है सुबह कलिया की एक इरावती यादव नाम की महिला हर रोज की तरह महुआ बीनने गयी थी। लेकिन दोपहर तक घर वापस नही आने के कारण घर वाले इधर उधर ढूंढना शुरू कर दिए तब किसी का नजर कलिया के जंगल जाताटोंगरी में महिला मृत अवस्था मे मिली।
मिली जानकारी के अनुसार बादलखोल अभ्यारण्य के मध्य बसे ग्राम पंचायत कालिया निवासी इरावती यादव पति मंगरु यादव उम्र लगभग 55 साल महुवा बीनने जतरा टोंगरी जंगल गई हुई थी,जहाँ अचानक उसका सामना हाथियों के दल से हो गया।हाथियों के दल ने बुजुर्ग को कुचल कर मौत के घाठ उतार दिया।घटना से ग्रामीणों में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है। मौके पर विभाग की टीम रवाना हुई।