जशपुर : बाइक चालक ने सड़क किनारे पेड़ को ठोकर मारी, मौत. - CG Sandesh

जशपुर : बाइक चालक ने सड़क किनारे पेड़ को ठोकर मारी, मौत.

होली की खुमारी के बीच एक मोटरसाइकिल चालक के मौत की बुरी खबर आ रही है। घटना जशपुर जिले के बग़ीचा थाना की है. जहाँ घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बग़ीचा से अम्बिकापुर स्टेट हाइवे रोड पेटा मोड़ में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने सड़क किनारे पेड़ को पूरी रफ्तार से सीधे दे मारा,  जिसमे बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गयी है।

फिलहाल बगीचा पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। पर अभी तक मोटरसाइकिल चालक की पहचान नही हो सका है कि चालक कौन है कहाँ का है। फिलहाल बग़ीचा पुलिस के तमाम कोशिशों के बाद भी मृतक की पहचान नही हो सकी है। जहां होली की खुमारी के बीच एक मोटरसाइकिल चालक के मौत की बुरी खबर आ रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें