खरियार रोड हत्या कांड बड़ा खुलासा ,पुलिस की कड़ी मसक्कत के बाद... - CG Sandesh

खरियार रोड हत्या कांड बड़ा खुलासा ,पुलिस की कड़ी मसक्कत के बाद तीन लोग पुलिस हिरासत में

बीते होली त्योहार के दीन खरियार रोड हत्याकांड में नया खुलासा हत्या कांड को लेकर नगर में गहमा गहमी और दहसत के बीच लोगो ने नगर में चक्काजाम और दूसरे दिन सभी व्यपारिक प्रतिष्ठान को बंद कर खरियार रोड वार्ड नम्बर 6 निवासी सुभाष महानन्द के हत्या कांड के विरोध में सड़को पर उतर कर प्रदर्शन किए थे।अतः मामले की गम्भीरता को लेकर जिला नुआपाड़ा के पुलिश अधीक्षक (SP) राहुल जैन IPS, के निर्देश पर आरोपी को हिरासत में लेने के लिए दो टीम बना कर कार्रवाई शुरू किया गया था जिसमे एक टीम को टिटलागढ़ तथा दूसरे टीम को रायपुर भेजा गया था।एक व्यक्ति को शक के आधार पर पुलिस पहले ही हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी ,जिसके माध्यम से मालूम हुआ की हत्या को अंजाम देने में दो लोग और इस हत्याकांड में सम्मलित थे जो अभी रायपुर की ओर फरारी काट रहे है,जानकारी एकत्र कर जोंक पुलिस की दूसरी टीम को रायपुर रवाना किया गया और रायपुर से आरोपियों को हिरासत में लिया गया है ।

जोंक पुलिस के अनुसार
आरोपियों के नाम आबिद अशरफी वार्ड नम्बर 14 निवासी खरियार रोड, प्रेम सतनामी वार्ड नम्बर 14 निवासी खरियार रोड और तीसरा प्रणव ठाकुर उर्फ (बाबा)निवासी ग्राम जेन्जरा जिसे शक के आधार पे हत्या कांड के दीन हिरासत में लिया गया था,जोंक पुलिस के अनुसार हत्या कांड के मामले को लेकर मृतक सुभाष महानन्द के पुत्र नितेश महानन्द द्वारा लिखित शिकायत दर्ज किया है।हत्या आपसी रंजिश का होना बताया जा रहा है तीनो आरोपी को अभी हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा हत्या में उपयोग होने वाले हथियार और अन्य सबूत एकत्र कर आरोपियों को न्यालय में पेश किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें