महासमुंद : कोई भी खबर बिना किसी पूछताछ के छाप दिया जाता है घसीटकर थाना ले जायेंगे कहकर फोन से धमकी.
महासमुंद थाना अंतर्गत लभरा खुर्द में कोई भी खबर बिना किसी पूछताछ के छाप दिया जाता है घसीटकर थाना ले जायेंगे कहकर फोन से धमकी देने पर मयंक गुप्ता ने तीनो मोबाईल नंबर के धारको के विरूद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराया है.
प्राप्त जानकरी के अनुसार पुलिस ने बताया कि विगत दिनांक 24 मार्च 2021 को महासमुंद जनपद क्षेत्र ग्राम बेलसोंडा में चंद्राकर समाज की सामाजिक बैठक संपादित हुई। जिसमें ग्राम बेलसोंडा के भूषण चंद्राकर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये बताया गया कि ग्राम पंचायत बेलसोंडा सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चंद्राकर द्वारा सामाजिक दुर्भावना फैलाने के लिये चंद्राकर समाज द्वारा युवा प्रगति मंच भवन में समाज का बर्तन सामग्री रखने के कारण दुर्भावनावश अतिकमण जैसे कार्यवाही करते हुये ताला लगा दिया गया।
भूषण चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताया कि जब से नवनियुक्त सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चंद्राकर लगातार ग्रामीणों के बीच मतभेद जैसा व्यवहार करते हुये गांव की छवि को धूमिल की जा रही है।
इस हेतु मयंक गुप्ता संपादक वेब मिडिया बेबाक बयान न्यूज के माध्यम से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम वेब न्यूज बनाकर प्रसारित कर दिया गया। तत्पश्चात विगत 26 मार्च 2021 को ग्राम बेलसोंडा से सुबह 07:35 को मोबाईल नंबर 6264515966 में उप सरपंच पति श्री जितेन्द्र चंद्राकर, 07:39 को 8719067474 उप सरपंच श्रीमती हुलसी चंद्राकर एवं 09:38 को 9826569907 सरपंच ग्राम बेलसोंडा श्रीमती भामिनी पोखन द्वारा फोन पर मिली धमकी और फोन करने वालों ने कहा कि,अगर आप कोई भी खबर चलाते है तो बिना किसी से पूछे कुछ भी छाप देते है। आपको घसीटते थाना ले जाकर एफ.आई.आर. करवायेंगे । ऐसा उनके द्वारा कहा गया जिसका काल रिकार्ड मयंक गुप्ता के पास मौजूद है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 34-IPC, 507-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.