तेन्दूकोना : फसाये हो तथा भाड़ा खाये हो कहकर मारपीट, मामला दर... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : फसाये हो तथा भाड़ा खाये हो कहकर मारपीट, मामला दर्ज.

थाना तेन्दूकोना अंतर्गत ग्राम सेवाती मे फसाये हो तथा भाड़ा खाये हो कहकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि नीलमराज घृतलहरे ग्राम सेवाती मे रहती है. 29 मार्च 2021 के करीबन दोपहर 02:00 बजे नीलमराज घृतलहरे अपने घर अपने सास ससुर एवं उसके बच्चों के साथ घर पर ही थी कि गांव के लाल दास, साधनी बाई, पुरवा बाई आये और लाल दास शराब पीया हुआ था जो घर के सामने आकर भुनेश्वर को फसाये हो तथा भाड़ा खाये हो कहकर मां बहन गंदी गंदी गाली गुफ्तार कर बाल पकड़ कर जमीन में गिरा कर हाथ मुक्का तथा लाल दास हाथ में रखे डण्डा से मारपीट करने लगे जिसे उसकी लड़की नम्रता घृतलहरे एवं उसकी सास सोन कुंवर एवं ससुर नन्दू राम घृतलहरे बीच बचाव करने लगे तो उसे भी लाल दास लाठी डण्डा से मारकर बाल पकड़ कर जमीन पर गिरा कर मारने लगे तथा जान से मारने की धमकी देने लगे मारपीट करने से उसका गला तथा हाथ पैर को भी चोट लगा है दर्द हो रहा है.

घटना को गांव भैयाराम गायकवाड एवं हरीश रात्रे बीच बचाव किये तथा घटना को देखे सुने है। प्रार्थीयां की रिपोर्ट पर अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें