पति-पत्नी और बेटे ने खाया कीटनाशक, दोनों की मौत, बेटा गम्भीर
गरियाबंद। अज्ञात कारणों से पति-पत्नी और पुत्र ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसमें पति-पत्नी की मृत्यु हो गई तो बेटे की हालत गम्भीर है।मिली जानकारी की अनुसार फिंगेश्वर थाना इलाके के बहेरापाल निवासी दुर्गेश साहू उसकी पत्नी पुनिया बाई और बेटे पुष्पेन्द्र ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। इस बात की जानकारी उनके पड़ोसी जागेश्वर साहू को उस समय हुई जब दुर्गेश के घर का दरवाजा सुबह काफ़ी देर तक नही खुला तो जागेश्वर ने अपने छत से झांक कर देखा तो पुष्पेंद्र अपने आँगन में बेहोश पड़ा था। इस बात की जानकारी उसने अन्य पड़ोसियों को दी। जिस पर घर का दरवाजा तोड़ वे अंदर गए तो कमरे में दुर्गेश और उसकी पत्नी पुनिया बाई बिस्तर बेहोश पड़े थे। तीनों ने कीटनाशक दवाई का सेवन किया था, जिसकी बदबू पुरे घर में फैली थी।
पड़ोसियों ने संजीवनी 108 की सहायता से तीनो को राजिम के सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने दुर्गेश को ने मृत घोषित कर
दिया। जबकि उसकी पत्नी पुनिया बाई और बेटे पुष्पेन्द्र की गंभीर हालत में
तत्काल मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया। कुछ घंटे बाद इलाज के दौरान पुनिया
बाई की भी मौत हो गई। बताया गया है पुष्पेन्द्र की शादी हो चुकी है। घटना
के वक्त उसकी पत्नी होली मनाने अपने मायके गई हुई थी। फ़िरहाल यह पता नही चल
पाया है कि उन्होंने कीटनाशक्क का सेवन क्यों किया। पुलिस मामले की जाँच
में जुट गई है।