बागबाहरा : नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज.
थाना बागबाहरा अंतर्गत वार्ड नं 15 मण्डीपारा में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया है. लड़की के परिजन ने पुलिस को बताया कि इनकी नाबालिक लडकी उम्र 15 वर्ष साकिन वार्ड नं 15 मण्डीपारा बागबाहरा जिला महासमुंद की है. 22 मार्च 2021 के सुबह करीब 09:00बजे मोबाइल रिचार्ज करवाने जा रही हूं बोलकर घर से निकली है जो 31 मार्च 2021 तक घर वापस नही आयी है। आसपास एवं रिश्तेदारों में पता तलाश किया जो कही भी पता नही चल पाया है. लडकी की माता ने बताया कि उसकी नाबालिक लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर, भगाकर ले गया है.
प्रार्थियां की रिपोर्ट पर अपराध धारा 363 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें