सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक टीआर पैंकरा को भावभीनी विदाई
रायपुर 31 मार्च 2021, पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर में आज पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक टीआर पैंकरा को सेवानिवृत्त उपरांत भावभीनी विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि पैकरा 34 वर्षों से पुलिस विभाग की सेवा उपरांत अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर आज 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त हुए।विदाई कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने कहा कि पैंकरा एक मृदुभाषी, सहज, सरल एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति सदैव उत्तम व्यवहार के लिये पुलिस विभाग उन्हें याद रखेगा और इनके अनुभवों का लाभ पुलिस विभाग को मिलता रहेगा। पुलिस विभाग में सफलतापूर्वक सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर पैंकरा के सुखद और स्वस्थ्य सुखमय पारिवारिक जीवन जीने और उन्हें दीर्घायु होने की कामना की गई तथा शॉल श्रीफल भेंटकर पैंकरा को विदाई दी।
पैंकरा ने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों बस्तर, गरियाबंद,
रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, भिलाई, महासमुंद, बालोद, राजनांदगांव,
एसटीएफ बघेरा, कांकेर रेंज तथा अतिरिक्त परिवहन आयुक्त सहित पुलिस मुख्यालय
नवा रायपुर में अपनी सेवाएं दी। इन्हें वर्ष 2013 में भारतीय पुलिस सेवा
से नवाजा गया। इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज और
अशोक जुनेजा ने पैंकरा को अपने साथ बिताये कार्यों के अनुभवों को साझा
करते हुए उनके सफल कार्यकाल की सराहना की।
इस अवसर पर विशेष पुलिस
महानिदेशक आरके विज, अशोक जुनेजा, पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी
पाल, एचसी द्विवेदी, आरएन दास, सहायक पुलिस महानिरीक्षक राजेश अग्रवाल, मनीष शर्मा, एमएन पाण्डेय, वायपी सिंह, संजय शर्मा और पुलिस मुख्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।