वन विभाग बादलखोल अभ्यारण्य के डिप्टी रेंजर देव कुमार गुप्ता की विदाई
जशपुर जिला
नारायणपुर :- वन विभाग बादलखोल अभ्यारण्य के डिप्टी रेंजर देव कुमार गुप्ता की सेवानिवृत्ति के बाद वन अधिकारी कर्मचारियों ने वन विभाग के रेस्ट हाउस में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें शाल श्रीफल देकर सम्मानित कियागया ।बादल खोल अभ्यारण नारायणपुर के डिप्टी रेंजर पद से सेवानिवृत्त हुए देव कुमार गुप्ता को 31 मार्च बुधवार को विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी सेवा निर्मित हुए देव कुमार गुप्ता ने कहा कि विभाग ने आज जो सम्मान दिया है उसके लिए सदा आभारी रहेंगे इस दौरान उन्होंने अपनी सेवा के दौरान सामने आए कई संस्मरण को भी साझा किया,सेवानिर्वित हुए देव कुमार गुप्ता का सबसे लंबा समय बादल खोल अभ्यारण नारायणपुर में 11 साल डिप्टी रेंजर के रूप में अपने सेवा दी शासन के आदेश अनुसार आज अच्छी तरह से सेवा प्रदान कर फॉरेस्ट विभाग से मैं रिटायर हो रहा हूं
देवकुमार गुप्ता डिप्टी रेंजर ने बताया कि 1980 में मेरा प्रथम नियुक्ति
वनरक्षक के पद पर हुई थी,अगस्त 2011 में मेरा गेम रेंज नारायणपुर में
पोस्टिंग हुई आज विभाग में 40 वर्षों की सेवा के दौरान लोदाम,लावाकेरा,
कांसाबेल,जशपुर,गड़ाकटा, नारायणपुर में रहकर सेवा देने का शोभाग्य प्राप्त
हुआ।इस बिदाई समारोह में गेम रेंजर पी एल गौर ने अपने उद्धबोदन मे देवकुमार
गुप्ता की प्रसंसा करते हुए कहा कि सेवा निर्वित एक नियत समय मे सबका होना
ही है इसलिए सभी कर्मचारियों को गुप्ता के कार्यकाल को याद कर उनके
पदचिन्हों पर चलना चाहिए, क्योंकि उनके नोकरी के दौरान कभी भी किसी भी आम
नागरिक से किसी प्रकार की शिकायत आज तक नही मिली, उनके द्वारा किये गए सभी
कार्य एक आम नागरिक के सेवा भाव से किया।इस दौरान विभाग से कुशवाहा,
अगापित मिंज डिप्टी रेंजर, स्वंत्रता यादव, सुदर्शन यादव,शांति ,वनरक्षक
गुप्ता सहित विभाग के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।