विधायक ससंदीय सचिव यूडी मिंज के माता श्री को अर्पित किये श्रद्धांजलि....पहुंचे प्रभारी मंत्री व अधिकारी गण
जशपुर जिला कुनकुरी विधायक ससंदीय सचिव यूडी मिंज के माता श्री का कल देहांत हो गया खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत आज कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज के ग्राम निवास जोकारी पहुंचकर विधायक की माता सेवानिवृत्त न्यायाधीश स्व. श्रीमती शशिबाला मिंज को पुष्प चक्र अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये।यहाँ उन्होंने मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। उन्होंने विधायक मिंज और उनके परिवार को दुःख की इस बेला में सहन शक्ति प्रदान करने के लिए सांत्वना भी दिया। श्रीमती शशिबाला मिंज 83 वर्ष की थी और लंबे समय से बीमार चल रही थी। 30 मार्च को उनका आकस्मिक निधन हो गया।जिसके बाद पुरे अंचल में शोक की लहर फ़ैल गई थी।
सरगुजा कमिश्नर सुश्री जिनेविवा किण्डो, पुलिस महानिरीक्षक आर.पी.साय,
कलेक्टर महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक बालाजी राव, वन मण्डलाधिकारी कृष्ण
जाधव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केएस मंडावी ने भी
स्व.श्रीमती शशिबाला मिंज को पुष्प अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कुनकुरी एसडीएम रवि राही,अनिल कुमार किस्पोट्टा,मुरारी अग्रवाल,अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण जन उपस्थित थे।