गेंहू के खेत मे लगी आग..अन्नदाताओं के फूटे भाग्य...
गर्मी मौसम की शुरुआत होते ही फसलों में आग लगने की घटना बढ़ने लग जाती है, बुधवार को दोपहर लगभग 11 बजे अमझर गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई, जिससे खेत में खड़ी गेहूं लगभग 8 -10 एकड़ फसल जलकर खाक हो गई। किसानों ने सूझबूझ से आग पर काबू कर लिया, अन्यथा आगे से कई किसानों की फसल राख हो जाती।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमझर निवासी अश्वनी पटेल का अमझर और मकरी के बीच लगभग 8-10 एकड़ खेत है, जिसमें इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी थी। एक-दो दिन में वह फसल को कटवाने की तैयारी कर रहा था, तभी बुधवार को दोपहर 11 बजे करीब अचानक खेत में 11 केवी हाईटेंशन वायर तेज हवा के कारण एक दूसरे को टच कर लिया। जिससे आग लग गई। खेत में आग लगती देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना ग्रामवासियों को दी। सूचना मिलते ही गांव के सभी लोग खेत पर पहुंचे, जहां खेतों में काम रहे ग्रामीणों ने दौड़ कर ट्रैक्टर चलाकर, पानी डालकर, पेड़ों की डालियों से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन गेहूं की फसल सूखी होने के कारण देखते ही देखते आग पूरे खेत में फैल गई।
इस प्रकार आग लगने की आशंका-
पीड़ित किसान अश्वनी पटेल का कहना है कि,मेरे खेत के पर 11 केवी लाइन गुजरा हुआ है,जोकि लगभग 11 बजे तेज़ हवा चलने के कारण वायर एक दूसरे को टच कर लिया ,जिससे चिंगारी निकला और मेरे खेत के फ़सल में गिर गया जिससे आग लग गया । पूरे साल मेहनत कर फसल तैयार की थी, अब वह परिवार का पालन कैसे करेंगा। इन खेत के गेहूं फसलों के अलावा उसके पास आय का कोई दूसरा साधन भी नहीं है।
क्या कहते हैं पीड़ित किसान-
तुलाराम जायसवाल ने बताया कि आग लगने
के कारण मेरे खेत में लगे गेहूं कि फ़सल लगभग 3 एकड़ जल कर खाक हो गया
है।जो कि जलने का कारण 11केवी लाईन वायर के एक दूसरे को तेज हवा में छू
जाने के कारण सार्ट हो गया ,जिससे चिंगारी निकली और गेहूं की में जा गिरी
जिसके कारण गांव के लगभग लगभग 8 - 10 एकड़ गेहूं की फसल जल कर खाक हो चुका
है ।
इस समय पूरे जिले में गेहूं की फसल पककर खेतों में तैयार
खड़ी है, लेकिन देशभर में फैले कोरोना वायरस संक्रमण चलते कटाई के लिए मजदूर
व हार्वेस्टर नहीं मिल रहे हैं, जिस कारण किसानों की गेहूं फसल कट नहीं पा
रही है। तुलाराम खेत के आस-पास कई किसानों के खेतों में भी गेहूं फसल खड़ी
थी, अगर आग पर समय काबू नहीं पाया जाता तो यह आग आस-पास के खेतों को अपने
चपेट में ले ले थी जिससे एक बड़ी आगजनी घटना हो सकती थी। अश्वनी, तुलाराम
के खेत में आग लगती देखकर आप-पास खेत वालों की सांसे अटक गई और उन्होंने
दौड़कर आग को बुझाने में सहयोग किया। किसानों ने खेत में हल चलाकर आग को
बढने से रोका, फिर उसे बुझाया।
किसानों के द्वारा मुझे दूरभाष के
माध्यम से जानकारी दिया गया , गेहूं की फसलों में आग लगी है,जो कि मै
पंचनामा तैयार कर उच्च अधिकारियों को दूँगा-ग्रामीण कृषि विस्तार
अधिकारी(जगमोहन यादव)
--जानकारी मिला है कि कुछ किसानों का गेहूं का
फ़सल जल गया है ,जो कि स्वयं कल वहा जाकर पंचनामा प्रतिवेदन तैयार
करूंगा-पटवारी थानसिंह जायसवाल