बिना मास्क के घूमने वालों पर कार्रवाई...सन्ना तहसीलदार थाना प्रभारी एवं ग्राम पंचायत सन्ना के सभी सदस्यों ने मिलकर 4500 रुपए की चालान काटे
जशपुर जिले के सन्ना तहसील में बिना मास्क के घूमने वालों पर आज सन्ना तहसीलदार थाना प्रभारी एवं ग्राम पंचायत सन्ना के सभी सदस्यों ने मिलकर 4500 रुपए की चालानी कार्रवाई की एवं जो चालान कटाने में जिनको हिचकिचाहट हो रही थी उन्हें उठक बैठक कराया गया एवं मास्क लगाने को बोला गया ।ज्ञात हो कि बगीचा विकासखंड में इन दोनों बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले के कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देश पर बगीचा एसडीएम सुश्री ज्योति बबली कुजूर ने बगीचा विकासखंड के एक मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है उसके बावजूद लोगों में काफी लापरवाही देखने को मिल रही है
आज सन्ना तहसीलदार उदय राज सिंह,सन्ना थाना प्रभारी रामलोचन गुप्ता व ग्राम पंचायत सन्ना के सचिव प्रदीप गुप्ता ने बिना मास्क के घूमने वालों पर पांच ₹500 की चालानी कार्रवाई की एवं उठक बैठक कराया गया हम आपको बता दें कि इन दिनों लगातार जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुकानदार व आम लोगों की लापरवाही बढ़ती जा रही है कोरोना संक्रमण को लोग आम बीमारी समझ रहे हैं जिसे लेकर अब जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है वहीं जिले में आप 144 की धारा भी लागू कर दिया गया है जहां एक जगह 5 से अधिक लोगों को इकट्ठा होना मना किया गया है ।
वहीं जिले के कलेक्टर ने लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क व सेनीटाइजर का उपयोग करने की अपील की है ।
आज
सन्ना तहसीलदार उदय राज सिंह ग्राम पंचायत सन्ना के सचिव प्रदीप
गुप्ता,सन्ना थाना प्रभारी राम लोचन गुप्ता व अन्य थाने के सदस्यों के साथ
कल सप्ताहिक बाजार के दौरान भीड़ भाड़ में नियंत्रण पाने के लिए बाजार से
लेकर बस स्टैंड डूमर कोना रोड बगीचा रोड व जसपुर रोड में कुल मिलाकर 4500
रुपए की चालानी कार्रवाई की जिसमें 3500 रुपए नगद व ₹1000 बकाया है वहीं
जिन का बकाया राशि है उन्हें पंचायत समिति के द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा
वही सन्ना तहसीलदार उदय राज सिंह व थाना प्रभारी राम लोचन गुप्ता ने सभी
लोगों से मास्क सेनीटाइज का उपयोग के साथ 2 गज की दूरी का अनिवार्य रूप से
पालन करने की अपील की है व लोगों से इन सभी कार्यों में सहयोग मांगा है ।
इस
अवसर पर सन्ना तहसीलदार उदय राज सिंह सन्ना थाना प्रभारी रामलोचन गुप्ता
ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप गुप्ता,थाने से C/अनिल भगत ,विमलेश्वर,रामदेव भगत
,शिवशंकर रवि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।