बागबाहरा : सट्टा पट्टी लिखने वाले पर कार्यवाही. - CG Sandesh

बागबाहरा : सट्टा पट्टी लिखने वाले पर कार्यवाही.

बागबाहरा पुलिस को 31 मार्च 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि पान दुकान पिथौरा चौक NH 353 रोड में मुकेश जैन अंको पर रूपये पैसों का दाव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पान दुकान पिथौरा चौक NH 353 रोड पहुचकर रेड कार्यवाही किये। जहाँ सट्टा पट्टी लिख रहे मुकेश जैन पिता स्व.जुगल किशोर जैन उम्र 41 वर्ष साकिन वार्ड नं 04 थानापारा ,थाना बागबाहरा, जिला महासमुंद को सट्टा पट्टी लिखते रंग हाथों पकड़ कर आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी जिस पर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसों का दांव लगा व सट्टा पट्टी लिखने का एक नग डाट पेन नगदी दांव पर लगे रकम 3415/रूपये को जप्त किया गया. व आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें