बागबाहरा : शराब पीये थे कहकर बदनाम किये हो....जान सहित मारकर फेंक देगें कहकर मारपीट..
थाना बागबाहरा अंतर्गत लालपुर में तुम हम दोनों को शराब पीये थे कहकर बदनाम किये हो, जान सहित मारकर फेंक देगें. ऐसा कहकर मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज किया गया है.
योगेश कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च 2021 के दो तीन दिन पूर्व तुलाराम चक्रधारी और रूपेश सिंह शराब पीकर उसके घर के पास में नशे की हालत में गिर पड़ रहा था जिसे वह बोला की इतना क्यो पी लिये हो, ठीक से खड़े नही हो पा रहे हो.. और ऐसा कहकर वह चला गया.
उसी बात पर 30 मार्च 2021 के शाम 06:00 बजे तुलाराम चक्रधारी, रूपेश यादव दोनो उसके घर के पास आकर उसे बाहर बुला कर जे0के0 किराना दुकान के पास तुम हम दोनों को शराब पीये थे कहकर बदनाम किये हो जान सहित मारकर फेंक देगें कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर दोनों हाथ मुक्का से मारपीट किये व रूपेश यादव उसे उठाकर जमीन में पटक दिया तथा तुलाराम चक्रधारी उसके गला को दबा दिया.
जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.