बसना : बेल्डीहपठार से 03 लीटर महुआ शराब जप्त.
बसना पुलिस को 31 मार्च 2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेल्डीहपठार नाला किनारे अपने खेत मेड़ के पास गिरधारी अजगले नामक व्यक्ति अपने पास में बिक्री वास्ते अवैध रूप से हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखा है पुलिस की टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर अवैध शराब रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को अपने हाथ में एक सफेद रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा हुआ करीबन 03 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 600/- रूपये को पकड़ा.
जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम अजगले पिता साधुराम अजगले उम्र 38 वर्ष साकिन बेल्डीहपठार पठार थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें