पटेवा : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही... - CG Sandesh

पटेवा : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस को 31 मार्च 2021 को झलप सरेकेल गोंगल मोड के पास जोगेंदर पाण्डेय अपने नास्ता ठेला में ग्राहको को पानी पाउस डिस्पोजल गिलास चखना मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा दे रहा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुचकर नास्ता ठेला में दबिश दिया जहां जोगेंदर पाण्डेय अपने नास्ता ठेला में ग्राहको को शराब पीलाने की सुविधा मुहैया करा रहा था पुलिस को देखकर ग्राहक भाग गये।

जोगेंदर पाण्डेय पिता स्व0 बच्चा पाण्डेय उम्र 58 साल साकिन श्यामनगर झलप, थाना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जे से दो नग डिस्पोजल गिलास, दो नग पानी पाउच, दो नग गोवा अंग्रेजी शराब की खाली शीशी जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें