पटेवा : बड़ा नेता बन रहे हो.....ईटा का पैसा नही दिला सकते....... - CG Sandesh

पटेवा : बड़ा नेता बन रहे हो.....ईटा का पैसा नही दिला सकते....कहकर मारपीट, मामला दर्ज.

थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम छिंदौली बड़ा नेता बन रहे हो, ईटा का पैसा नही दिला सकते कहकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

दुलार कोसरिया ने पुलिस को बताया कि वह 31 मार्च 2021 को रात के करीबन 08-30 बजे भाठापारा में जैतखाम के पास गांव के रूपेश जोगी एवं अजय टोण्ड्रे के साथ आपस में बातचीत कर रहा था. उसी समय बिरू निराला पिता लोकनाथ निराला आया और उसे तुम बड़ा नेता बन रहे हो अपने आप को बहुत होशियार समझते हो अश्वनी टोण्ड्रे के साथ घुमते फिरते हो उससे तुम मेरा ईटा का पैसा नही दिला सकते कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया.

मारपीट करने से उसके दाहिने गाल व कान के पास एवं कंधा में चोट लगा है दर्द हो रहा है, घटना को रूपेश एवं अजय टोण्ड्रे देखे सुने है एवं बीच बचाव किये है. आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 506 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें