सारंगढ़ का एक सितारा फिर बुलंदियों पर.. राम कुमार तिवारी बने ... - CG Sandesh

सारंगढ़ का एक सितारा फिर बुलंदियों पर.. राम कुमार तिवारी बने विधि विधायी विभाग के प्रमुख सचिव...

स्वर्गीय मनोहर तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र रामकुमार तिवारी जिन्होंने हायर सेकेंडरी की परीक्षा सारंगढ़ शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण किए थे आज विधि विधायी विभाग के बड़े पद पर आसन्न हो गए हैं।जिनके बारे में सारंगढ़ अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि – न्यायाधीश रामकुमार तिवारी के बारे में यह बात हमेशा कही जाती है कि – वे अनुशासन प्रिय व नियमों को लेकर सख्त इंसान रहे है।

न्यायिक सेवा में रामकुमार तिवारी एक ऐसा नाम व शख्स है , जो सिद्धांतों के साथ विपरीत परिस्थितियों में भी समझौता नहीं कियें । उनकी यही खूबी , बेदाग छवि को देखते हुए ही छत्तीसगढ़ शासन ने विधि एवं विधायी विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग में प्रमुख सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी है ।

ज्ञातव्य हो कि – 23 दिसंबर 1967 को सारंगढ़ के राजापारा में मनोहर तिवारी के आंगन में जन्म लेने वाले रामकुमार बचपन से अपने अनुशासन , कर्तव्यपरायणता और कर्मयोग से शहर को सम्मानित करते आ रहे हैं। शानो शौकत से दूर रहने वाले राम कुमार तिवारी जी 1994 में न्यायिक सेवा में आए और इस बीच प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों में अपनी सेवाएं देते रहे हैं। रामकुमार तिवारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर बेमेतरा जगदलपुर मैं भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं । वर्तमान में रायपुर में इस पद पर लंबे समय से पदस्थ थे । सरकार इसके पूर्व भी अतिरिक्त सचिव विधि के पद पर इनकी सेवाएं ले चुकी है ।

सारंगढ़ अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय तिवारी के साथ ही साथ अधिवक्ताओं ने बधाई देते हुए यह बात कही कि – सारंगढ़ की माटी में एक से एक नायाब हीरे निकले हैं । जिनमें कुलपति कौशल चौबे , मुख्य सचिव शरदचंद बेहार, डीजीपी विजय शंकर चौबे, रजिस्टार जनरल रामकृष्ण बेहार , राँ चीफ बड़गैय्या जी और वन विभाग के चीफ दिनेश उपाध्याय और बड़गैय्या भैया जी कलेक्टर , एसडीएम जैसे पदों की तो गणना ही नहीं है । वही राम कुमार तिवारी के विधि विधायी विभाग के प्रमुख सचिव बनने के बाद शहर का सीना 56 इंच हो गया है। शहर के समस्त अधिवक्ताओं ने बधाई दिये है । साथ ही साथ उनके साथ विद्यार्थी जीवन जीने वाले साथियों ने भी उन्हें बधाई दी है ।


अन्य सम्बंधित खबरें