जशपुर जिले कांसाबेल में बगैर मास्क पहने लोगो के विरुद्ध ताबड़ तोड़ कार्रवाई
जशपुर जिले कांसाबेल में तेजी से बढ़ रहे coronavirus के संक्रमण की रोक थाम में जिले भर के प्रशासनिक अधिकारी पूरी मुश्तैदी के साथ जुट गए है। जिले के कांसाबेल में आज याने गुरुवार को कासबेल तहसीलदार उषाराज और थाना प्रभारी टेकराम सारथी के द्वारा बगैर मास्क पहने लोगो के विरुद्ध ताबड़ तोड़ कार्रवाई की जा रही है।नगर के दुकानों और सड़कों से गुजर रहे लोगो से तहसीलदार स्वयं मास्क लगाने की अपील कर रही है जबकि थाना प्रभारी टी आर सारथी के द्वारा दुकान दुकान जाकर मास्क चेकिंग की जा रही है ।
आपको बता दें कि जिले में हर दिन corona के मरीजो के आंकड़े बढ़ रहे है ।प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर शाम 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू घोषित किया गया है । covid 19 से बचाव के लिए कई सारे गाईड लाईन जारी किए गए हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें