हाई लेवल बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने महासमुंद व रायगढ़ के कलेक्टर के कार्यों की सराहना की
छत्तीसगढ़ में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज आईजी-कलेक्टर-एसपी की हाई लेवल बैठक ली। इस बैठक में चीफ सेक्रेटरी ने कुछ जिले के कलेक्टरों को खरी-खरी सुनाई, तो कुछ जिलों के कलेक्टरों की तारीफ भी की। इसके अलावा हाई लेवल बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए हैं।
राजनांदगांव जिले में सबसे कम वैक्सीनेशन हुआ है. जबकि वैक्सीन लगाने पर अधिकारियों को जोर देने के लिए कहा गया। इसे लेकर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा को खरी-खरी सुनाते हुए टारगेट को पूरा करने के निर्देश दिए हैं. जिससे सही समय पर लोगों को वैक्सीन लगाया जा सके। कोरोना संक्रमण की तफ्तार को रोका जा सके।
इसके साथ ही बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील जैन को जिले में बेहतर काम करने की हिदायत की गई है। क्योंकि महासमुंद जिले में कलेक्टर रहते इन्होंने बेहतर काम किया था। लेकिन यहां काम सही तरीके नहीं हो रहा है। कोरोना को हराने में अधीकारियों की महती भूमिका होती है। यदि कलेक्टर ही सुस्त पड़ गए, तो बाकी अधिकारी कैसे अच्छा काम कर सकते हैं।
मुख्य सचिव जैन ने धमतरी कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य, महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह, रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इन्होंने अपने जिलें में बेहतर काम किया है। इसका रिस्पांस भी लोगों के बीच अच्छा मिल रहा है।
हाई लेवल बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अधिकारियों को वैक्सीनेशन पर जोर देने के निर्देश दिए। एक दिन में ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करने को कहा। मास्क की अनिवार्यता और नाइट कर्फ्यू का भी पालन कराने पर जोर देने को कहा, जिससे कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। इस बैठक में आईजी, कलेक्टर, एसपी, नगर निगम कमिश्नर, जिला पंचायत सीईओ शामिल रहे। यह बैठक वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए हुई।