भीमखोज के पास सड़क पार करते दो हाथी कैमरे में हुए कैद.
भीमखोज के पास दो दंतैल हाथी देखे गए. जो नेशनल हाइवे क्रमांक 353 को पार करते हुए कैमरे में रात्रि 2 बजे कैद हो गए. जिसका वीडियो सोशल मिडिया में देखने को मिला.
इसके पहले हाथी देखे जाने की सुचना भीमखोज के पास कक्ष क्रं 181 की पहाड़ी की ओर से मिली थी. जिसके बाद ग्राम भीमखोज, जोरातराई, रैताल, बी के बाहरा, चरौदा, एम के बाहरा, तेलीबांधा, अवराडबरी, खल्लारी, ओंकारबंद, नवांगाव, आदि गाँव के लोगों को सतर्क रहने कहा गया.
आपको बता दें कि महासमुदं जिला हाथी प्रभावित क्षेत्र है, जहाँ वन विभाग द्वारा लगातार हाथी के लोकेशन की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाकर उन्हें सतर्क रहने की अपील की जाती है. साथ ही कई बार कई लोगों का सामना हाथियों से भी हो जाता है, जिसमे अब तक जिले के कई लोग जान भी गवां चुके हैं.
अन्य सम्बंधित खबरें