जान जोख़िम में डालकर कार्य करने वाले शिक्षकों को कोरोना वारियर्स मानकर बीमा कवर देने की मांग..
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर कोमल वैष्णव ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शिक्षक कोरोना महामारी के वारियर्स के रूप में अपना दायित्व बखूबी निभा रहा है शासन के आदेशों का पालन जान को जोखिम में डालकर निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं। इस विकट परिस्थिति में शिक्षक स्कूल जाकर मध्यान्ह भोजन,छात्रवृत्ती,जाति प्रमाण पत्र,स्वैच्छिक मोहल्ला क्लास, दसवीं,बारहवीं परीक्षा से संबंधित कार्य,कन्टेनमेन जोन में ड्यूटी,वैक्सीनेशन टीकाकरण ड्यूटी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे है और इस दौरान सैकडों शिक्षक संक्रमित भी हो चूके है कितने शिक्षक साथी अपने प्राण गंवा चूके है फिर भी शासन का इस और कोई ध्यान नहीं है।
शिक्षक भी प्रथम पंक्ति के कोरोनावारियर्स है जिनका सीधा संबंध देश के नौनिहालों से रहता है शिक्षक सुरक्षित रहेंगे तो बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की तरह शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को भी बीमा का प्रावधान कर सुविधा दी जाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , स्वास्थ्य मंत्री,शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, स्वास्थ्य सचिव से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर कोमल वैष्णव,देवनाथ साहू रायपुर संभाग प्रदेश उपाध्यक्ष,जिलाध्यक्ष यादराम हिरवानी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष तोमर डोंडे, प्रांतीय पदाधिकारी देवेश वर्मा, उमेश्वर वर्मा,जिला संयोजक खेलावन घृतलहरे,गोवर्धन चौहान ,महेन्द्र वैष्णव मंतराम सागर, हेमंत वर्मा,तेज वैष्णव, शरद दुबे आदि ने शिक्षकों को प्रथम पंक्ति का कोरोना वारियर्स मानकर 50लाख का बीमा कवर शीघ्र देने की मांग की है।