बसना : 24 लीटर देशी महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : 24 लीटर देशी महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस 01 अप्रैल 2021 को मुखबीर से सूचना पर 4 अलग-अलग मामलों में कुल 24 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

जिसमे ग्राम खेमडा एनएच 53 रोड ओव्हरब्रीज के पास में राजकुमार कोसरिया पिता जहरू राम कोसरिया उम्र 40 साल साकिन तिलकपुर के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरीकेन अंदर भरी 04 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 800 रूपये, ग्राम पिलवापाली में आरोपिया गेसबाई पति उसत कोसरिया उम्र 35 साल साकिन पिलवापाली के कब्जे से जुमला 06 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 1200 रूपये, आरोपी डिन्गरदास कोसरिया पिता बृजलाल कोसरिया उम्र 24 साल साकिन पिलवापाली के कब्जे से जुमला 06 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 1200 रूपये, आरोपी जगत कोसरिया पिता नजीर कोसरिया उम्र 30 वर्ष साकिन पिलवापाली थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से एक 15 लीटर वाली पीला कलर की जरकीन में 10 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को जप्त किया गया.

तथा आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें