बागबाहरा : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यव... - CG Sandesh

बागबाहरा : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

बागबाहरा थाना 01 अप्रैल 2021 को मुखबीर से सुचना मिला की हनुमान नाग अपने पान ठेला मछली मार्केट के पास लोगों को शराब पिने पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंच कर रेड किया शराब पिने वाले पुलिस को देख कर भाग गये वहां पर पान ठेला का मालिक मिला नाम पता पुछने पर अपना नाम हनुमान नाग पिता नेहरू नाग उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 13 बागबाहरा का रहने वाला बताया.

आरोपी के कब्जे से दो नग गोवा अंग्रेजी शराब की पौवा वाली शीशी जिसमें दोनो में 20-20 ML शराब भरी हुई जुमला शराब 40 ML कीमती 30रूपये एवं चार नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया. आरोपी का यह कृत्य धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।



अन्य सम्बंधित खबरें