बसना : लकड़ी से पिटाई, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बसना : लकड़ी से पिटाई, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम पोटापारा में लकड़ी से पिटाई करने पर मामला दर्ज किया गया है.

सुरेन्द्र सिदार ने पुलिस को बताया कि 31 मार्च 2021 के रात्रि करीब 08.00 बजे उसका बड़ा भाई महेन्द्र सिदार शराब पीकर अपनी लड़की गायत्री सिदार को किसी बात को लेकर हाथ से मारपीट कर रहा था जिसपर लड़की रो रही थी. तब वह और उसकी मां बसंता सिदार क्यो मारपीट कर रहे को कहकर मना करने पर महेन्द्र सिदार अपने पास रखे लकड़ी के डण्डे से उसके बांये आंख के पास मार दिया एवं उसकी मां के सिर में मार दिया.

मारपीट करने से सुरेन्द्र के बांखे आंख के पास चोंट लगकर खुन निकला है और वह बेहोश हो गया था एवं उसकी मां की सिर में चोंट लगकर खुन निकला है, बताया गया कि आरोपी महेन्द्र मां बहन गंदी गंदी अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें