पटेवा : तु कौन है मेरे पत्नी को समझाने व घर ले जाने वाला कहकर मारपीट.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम बरभांठा में तु कौन है मेरे पत्नी को समझाने व घर ले जाने वाला कहकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.
पूरन लाल मारकंडे पुलिस को बताया कि 25 मार्च 2021 को रात्रि करीबन 07/30 बजे अम्बेडकर चौक के पास बरभांठा में, उसके दामाद तरूण बंजारे एवं उसकी बेटी चांदनी बंजारे वाद विवाद हो रहे थे, जिसे समझाने के लिए वह गया तो उसके दामाद तरूण बंजारे तु कौन है मेरे पत्नी को समझाने व घर ले जाने वाला कहकर उसका कालर को पकड़कर अश्लील गाली गलौच कर उसे मारने के लिए हाथ उठाया था, जिसे वह झटकार कर घर की ओर भाग रहा था, तो अम्बेडकर चौक के पास दौड़ाकर तरूण के परिवार के परदेशिया बंजारे, बरातू बंजारे एवं कुमार धृतलहरे द्वारा वाद विवाद कर उसे तीनों ने अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का डण्डा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये । मारपीट से पूरन लाल के दाहिना कंधे, सिर व बांये हाथ में चोट लगा है । घटना को उसकी लड़की चांदनी बंजारे एवं गांव के लोग देखे सुने है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.