दुर्ग के बाद रायपुर, राजनांदगांव में भी लग सकता है लाकडाउन! ... - CG Sandesh

दुर्ग के बाद रायपुर, राजनांदगांव में भी लग सकता है लाकडाउन! स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बुलाई आपात बैठक

रायपुर।कोरोना के कारण बिगड़े हालात के बाद फिसे लॉकडाउन की संभावना बढ़ गई है। कई नेताओं ने फिर से लॉकडाउन की मांग की है। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉकडाउन का फैसला जिला कलेक्टरों को सौंप दिया है। इस बड़े कदम के बाद आज संभावना जताई जा रही है कि रायपुर में भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है। बता दें ​कि दुर्ग जिले में लॉडाउन का ऐलान हो गया है। इसके अलावा राजनांदगांव में भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

कोरोना की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव मंत्री लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने फिर आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में कलेक्टर, एसपी, नगर निगम कमिश्नर, CMHO समेत अन्य अधिकारियों मौजूद है। बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए मंत्री ने यह बैठक बुलाई है।

पॉजिटिविटी रेट ने बढ़ाई चिंता
कोरोना की दूसरी लहर ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट की बात करें तो गुरुवार को प्रदेश भर में पॉजिटिव रेट 11.3 पहुंच गया। इधर राजधानी रायपुर में गुरुवार को पॉजिटिव रेट 34.9 प्रतिशत रहा। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग कंटेनमेंट जोन में सख्ती से नियमों के पालन पर जोर दिया जा रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें