तहसील में कार्यरत बाबू ने लगाई फांसी, क्या कुछ दिन पूर्व तहस... - CG Sandesh

तहसील में कार्यरत बाबू ने लगाई फांसी, क्या कुछ दिन पूर्व तहसीलदार से हुआ विवाद बना मौत का कारण..?

सारंगढ। तहसील में कार्यरत सहायक ग्रेड 3 सुशील साहू ने अपने सरकारी आवास में अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत दिन तहसील कार्यालय में तहसीलदार से किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था, जिससे मृतक सुशील साहू बहुत ज्यादा व्यथित था?

निजी मोबाईल से हो सकता है खुलासा-
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि मृतक सुशील साहू कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रहा था, मृत्यु से पहले उसके द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ संदेश भेजा गया था।
यह संदेश क्या था इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है, सारंगढ़ थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

आखिर क्यों ऑफिस नहीं जा रहा था?
गुप्त जानकारी मिली है कि मृतक सुशील साहू पिछले महीने छुट्टी लिया था उसके बाद से ऑफिस जाना बंद कर दिया था, आखिर ऑफिस में किसके साथ ऐसा विवाद हो गया कि मृतक ने ऑफिस जाना छोड़ दिया, यह जांच का विषय है।

करीबियों ने जांच की मांग
इस बीच मौत की खबर मिलने से उनके करीबियों ने जांच की मांग कर दी है।

फिलहाल मौत के कारण का खुलासा अभी नहीं किया गया है, पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय सुशील पूर्व में प्यून तथा बाद में पदोन्नति के बाद सहायक ग्रेड तीन के पद पर कार्यरत थे। मृत्यु के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही चल सकता है।

नहीं हुआ है कोई विवाद – सुनील अग्रवाल तहसीलदार

इस पूरे मामले को लेकर हमारी टीम ने सारंगढ़ तहसीलदार सुनील अग्रवाल से संपर्क कर उनका पक्ष जानना चाहा तो तहसीलदार सुनील अग्रवाल ने बताया कि मृतक सुशील साहू 8 तारीख से छुट्टी में चला गया था, इस बीच कोई विवाद नहीं था। बाकी जो भी जानकारी है वो पुलिस से पता किया सकता है।

जांच कर रही पुलिस

कई दिन पुराना शव है, मृत्यु के कारण का पता नहीं चला है, पुलिस जांच कर रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें