बागबाहरा : क्षेत्र में विचरण कर रहे दंतैल, सावधान रहने की जर... - CG Sandesh

बागबाहरा : क्षेत्र में विचरण कर रहे दंतैल, सावधान रहने की जरूरत

पिछले दो दिनों से बागबाहरा क्षेत्र में दो दंतैल हाथी को विचरण करते देखा जा सकता है। बागबाहरा में बीते दीन दो हाथियों को नेशनल हाइवे झलप की ओर देखा गया था तब लग रहा था कि अब दोनों दंतैल बार जंगल की ओर रवाना हो जाएंगे लेकिन दोनों दंतैल पुनः खल्लारी की ओर वापस आ गए है। और खल्लारी मन्दिर जाने के रास्ते परदेखा गया है। वन विभाग के अमला भी लगातार हाथियों की लोकेशन ट्रेस कर क्षेत्र की जनता को सावधान रहने अवगत करा रही है। हाथी रात के समय भोजन की तलाश में गांव के अंदर घुस कर गलियों में घूमते रहते है, एक प्राप्त वीडियो फुटेज में तो ग्रामीणों द्वारा गली में घूम रहे हाथियों को भगाने के लिए पत्थर से मारते भी देखा गया है जो पूर्णतः खतरनाक है क्योकि हाल ही में कई ऐसे घटना भी सामने आए है जिसमे हाथी लोगों को अपने पैरों तले कुचल कर रख दिये है। ऐसी अनहोनी घटना से बचने के लिए वन विभाग के अमले द्वारा दिशा निर्देश का पालन कर अपने एंव अपनो का सुरक्षा निश्चित करें।


अन्य सम्बंधित खबरें