गोल्डी नायक ने रायगढ़ कांग्रेस के प्रभारी उत्तम वासुदेव व प्... - CG Sandesh

गोल्डी नायक ने रायगढ़ कांग्रेस के प्रभारी उत्तम वासुदेव व प्रेमचंद जायसी को सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव प्रभारी बनाये जाने का किया स्वागत...

आगामी सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव को देखते हुए प्रदेश संगठन ने जिन जगहों में नगर पालिका निगम एवं नगर पंचायत के चुनाव संपन्न होने हैं वहां आज कांग्रेस प्रभारी की सूची जारी की है। जिसमें सारंगढ़ के लिए प्रेमचंद जायसी तथा रायगढ़ कांग्रेस के प्रभारी उत्तम वासुदेव पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव का प्रभारी मनोनीत किया गया है। उक्त नेता द्वय के प्रभारी बनने से जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने उनका स्वागत किया ।

वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गोल्डी नायक ने मीडिया को बताया कि प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी श्री जायसी बहुत ही अनुभवी राजनीतिज्ञों में शुमार होते हैं तथा उत्तम वासुदेव जी जिन्होंने रायगढ़ जिले को और खासकर सारंगढ़ को बहुत करीब से जाना है वह कई बार सारंगढ़ भी आ चुके हैं और उनके साथ काम करने का मेरा खासा अनुभव रहा है, दो - दो बार युवा कांग्रेस संगठन के चुनाव में वह प्रदेश अध्यक्ष चुने गए उनके साथ मुझे विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए कार्य करने कई शिविर में भगीदारी और वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा महामंत्री रहते हुए मुझे रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रभारी के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है।

उत्तम वासुदेव जी संगठन तथा चुनाव कार्य में माहिर जाने जाते हैं तथा ऊर्जावान और जमीनी राजनीतिक कार्यशैली को लेकर इन्हें प्रदेश कांग्रेस संगठन निरंतर नई - नई जवाबदारी सौपता आया है । उत्तम वासुदेव जी को चुनाव प्रभारी बनाने के बाद जिला, ब्लाक, नगर संगठन में ऊर्जा के संचार के साथ हर्ष का माहौल व्याप्त है। प्रदेश संगठन का उक्त निर्णय स्वागतेय है।


अन्य सम्बंधित खबरें