घर घर मनाई जाएगी कर्मा जयंती, साहू समाज कौड़ियां ने किए सभी ... - CG Sandesh

घर घर मनाई जाएगी कर्मा जयंती, साहू समाज कौड़ियां ने किए सभी सामुहिक कार्यक्रम स्थगित

साहू समाज कौड़ियां परिक्षेत्र क्रमांक एक पिथौरा के 48 ग्रामों के 756 परिवारों में आगामी आने वाली 7 अप्रेल को संत माता कर्मा की जयंती हर घर में मनाई जाएगी व विश्व मंगल की कामना की जावेगी। उस दिन घरों में रंगोली सजावें, घर के बाहर दीपक जलावें तथा माता जी का आरती कर खिचड़ी का भोग लगावें। इसके लिए साहू समाज कौड़ियां परिक्षेत्र ने परिक्षेत्र के सभी ग्रामो के सभी प्परिवरों में संत माता कर्मा जी की छाया चित्र आरती सहित नामिनेशन युक्त कौड़ियां के पदाधिकारियों व ग्रामीण अध्यक्षों के माध्यम से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पहुंचाई गई है। 

कोरोना संक्रमण के चलते साहू समाज कौड़ियां ने शासन प्रशासन व समाज के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कौड़ियां में होने वाले सभी सामाजिक कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं तथा जान है तो जहान है इस बात को ध्यान में रखते हुए कोरोना संक्रमण काल से बचने के लिए स्वयं का परिवार का समाज का व दूसरों का सुरक्षा करने में अपनी अपनी सहभागिता प्रदान करने हेतु सभी से निवेदन किया गया है। युक्त जानकारी परिक्षेत्र सचिव युगेश्चर साहू व अध्यक्ष डीगमलाल साहू ने दी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें