ग्राम्य भारती स्कूल के संचालक लक्ष्मीनारायण चौधरी करेंगे मानव अधिकार आयोग में शिकायत..!
रायगढ़-तमनार आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल के संचालक ने अतिक्रमण मामले में निराकरण नही होने पर सीएम हाउस में 1 अप्रेल को आत्मदाह करने ज्ञापन दी गई थी।इस पर प्रशासन ने उन्हें प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 4 दिनों के लिए जेल भेज दिया था।बुधवार को 4 दिन बाद जेल से रिहा होकर घर वापस लौटे है।उन्होंने मानवाधिकार आयोग में शिकायत करने की बात कह रहे है।
ज्ञात हो कि आदर्श ग्राम्य भारती संचालक लक्ष्मी नारायण चौधरी ने ग्राम्य भारती तमनार स्कूल जमीन के अतिक्रमण मामले में निराकरण हेतु ज्ञापन दिया गया था जिसमे अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम करते हुए 1 अप्रैल को सीएम हाउस रायपुर में आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। संचालक आरोप था कि संस्था की जमीन पर विनोद दास नाम व्यक्ति द्वारा कब्जा किया गया था इसकी शिकायत लंबे समय से कर रहे थे लेकिन प्रशासन ने इसका निराकरण नहीं कर रहा था इस पर उन्होंने मार्च से कार्यक्रम बनाते ज्ञापन सौंपा था ।
इस मामले की भनक प्रशासन को लगते ही जमीन की नाप जोख करवाई इसके बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें ज्ञापन वापस लेते हुए अपने कार्यक्रम रद्द करने के लिए कहा संचालक ने कार्रवाई पूर्ण हो जाने के बाद कार्यक्रम रदद् करने की बात कही इस पर तमनार पुलिस तहसीलदार ने उन पर प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए 28 मार्च रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
संचालक के परिवार तहसील कार्यालय में तहसीलदार से रिहा कराने आवेदन गुहार लगाई गई संचालक पूरे होली के दौरान परिवार से दूर जेल में 4 दिनों तक रहे होली खत्म होने के बाद चौथे दिन उन्हें जमानत पर परिवार ने रिहा कराया है। ग्राम्य भारती संचालक चौधरी ने बताया कि केवल ज्ञापन सौंपा था प्रशासन चाहती तो रायपुर में गिरफ्तार कर लेती लेकिन कार्यक्रम के 4 दिन पहले ही जेल दिया गया जो मानव अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने मानव अधिकार आयोग से शिकायत करने की बात कही हैं
।