जशपुर : बिना मास्क के बेख़ौफ़ घूमते लोगों का कटा चालान. - CG Sandesh

जशपुर : बिना मास्क के बेख़ौफ़ घूमते लोगों का कटा चालान.

बगीचा. कोरोना से बचने के सावधानी पर सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया है. जो भी व्यक्ति लापरवाही बरतते हुए प्रशासन की नजर में आ रहा है, नजर पड़ते ही उसका चालान काटा जा रहा है ।

रायकेरा चौक में आज तहसीलदार डॉ टी डी मरकाम ने लोगों को जागरूक करने रायकेरा चौक में बिना मास्क लगाने वालों पर जांच शुरू किए। लेकिन बेख़ौफ़ लोग घूमते नजर आए, लेकिन मास्क नही लगाने वालों पर जब नजर पड़ा तो जुर्माना चालान काटना शुरू कर दिए।

जांच करते देख लोग इधर उधर भागना शुरू कर दिए। लेकिन जो भी प्रशासन के नजरों में पड़ा उसे जुर्माना देना पड़ा। तहसीलदार मरकाम ने ने बताया कि सबको मिलकर कोरोना महामारी को भगाना है इसलिए सरकार के नियमों का सब मिलकर पालन करें।

हमारा उद्देश्य यह नही है कि किसी से जुर्माना का चालान काटा जाए। लोग कहीं भी जाएं मास्क लगाएं, दूरी बनाए रखें और सुरक्षित रहें। क्षेत्र के सभी जनताओं से अपील है कि मास्क लगा के ही घर से बाहर निकलें। तहसीलदार मरकाम ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मास्क लगाने, साबुन से हाथ धोने, सेनेटाईजर लगाने सहित अनावश्यक भीड़ जगहों पर न जाने और भीड़ न लगाने के लिए जागरूक करने के लिए जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार लोगों से अपील भी कर रहे हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें