जशपुर : कलेक्टर महादेव कावरे ने चाय बागान का किया आकस्मिक नि... - CG Sandesh

जशपुर : कलेक्टर महादेव कावरे ने चाय बागान का किया आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर महादेव कावरे ने 02 अप्रैल को मनोरा विकासखंड के ग्राम कांटाबेल के चाय बागान का आकस्मिक निरीक्षण करके किसानों से चाय की खेती के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर श्री दशरथ सिंह राजपूत एवं जनपद सीईओ अनिल तिवारी उपस्थित थे।

कांटाबेल चाय बागान में किसानों को चाय की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि किसान आर्थिक रूप से संपन्न बन सके। कांटाबेल चाय बागान 5 साल का प्रोजेक्ट है। डीएमएफ से 75 लाख, मनरेगा से 49 लाख, वनविभाग से 30 लाख की राशि से किसानों की समेतिक चाय पौध रोपण का कार्य करावाया जा रहा है। 

लगभग 40 एकड़ में लगभग 1 करोड़ 54 लाख कांटाबेल का चाय बागान का प्रोजेक्ट का कार्य किया जा रहा है। इनमें 28 एकड़ में समेतिक चाय का पौधा लगाया गया है। 12 एकड़ में और चाय के पौधे लगाए जाएगे। चाय बागान में फलदार और नाशपाती के भी पौधे लगाए गए हैं। लगभग 18 किसान खेतों में कार्य कर रहे है। जहां उन्हें वनविभाग के द्वारा पौधे तथा मनरेगा से मजदूरी भुगतान किया जाता है।


अन्य सम्बंधित खबरें